पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, जेल भेजा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, जेल भेजा

पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गोपेश्वर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 की रात थाना गोपेश्वर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में वादिनी ने थाना गोपेश्वर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त विक्रम लाल पुत्र सज्जन लाल, निवासी क्यार्की देवलधार, उम्र 42 वर्ष ने 23 सितंबर की रात अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया, जिससे उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली।

तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर मु.अ.सं. 27/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को पठियालधार पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। व.उ.नि. विनोद रावत, हेड कांस्टेबल विवेक रावत, कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल चालक प्रदीप कुकरेती, कांस्टेबल रजत शर्मा (एसओजी) और महिला होमगार्ड बबीता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *