वार्ड 16 में दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बेहतर आवागमन सुविधा

वार्ड 16 में दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बेहतर आवागमन सुविधा

नगर पालिका परिषद खटीमा के वार्ड नंबर 16 में दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने किया। सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी के विकास को गति मिलेगी।

पहली सड़क कैलाश जोशी के आवास से भूपाल सिंह कार्की के आवास तक और दूसरी सड़क जितेंद्र सिंह के आवास से रामचंद्र के आवास तक बनाई गई है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर पालिका जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ा रही है। नगर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना पालिका की प्राथमिकता है। विकास कार्यों में जनसहयोग आवश्यक है, जनसहयोग से ही नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकता है।

सड़क निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभासद निशा देवी, विजय, नवीन बोरा, जितेंद्र सिंह, ललित वर्मा, गजेंद्र पोखरिया, भावना देवी, मीना जोशी, कौशल्या जोशी, कलावती देवी, माधवी चंद, मानसिंह, नीतू अधिकारी, भूपाल सिंह, प्रभा बिष्ट, रेखा चौहान, मुन्नी देवी, कैलाश जोशी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *