उत्तरांचल संगीत एवं कला समिति में परीक्षाफल वितरण और भजन गायन कार्यक्रम आयोजित
उत्तरांचल संगीत एवं कला समिति के प्रांगण में 18 अक्टूबर को परीक्षाफल वितरण एवं भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी रहे। उन्होंने सभी बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संगीत विद्यालय के संचालक ललित मोहन जोशी द्वारा क्षेत्र के बच्चों को संगीत के क्षेत्र में शिक्षा दी जा रही है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं हार्दिक गहतोड़ी (तबला वादक), उद्यांश जोशी (तबला वादक), अक्षत भट्ट, निखिल, प्रश्वित, माही पांडेय, भूमिका जोशी और साक्षी भट्ट की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी और मनीषा कल्पासी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुमन गहतोड़ी, काव्या, कल्पना धामी, प्रेमा जोशी, रेखा पांडेय सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।