पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घुंघचाई तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर-अरविन्द कुमार न्यूज लाइव हिंदी

पीलीभीत। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुंघचाई पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यासीन पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला साहूकारा, वार्ड नंबर 02, कस्बा एवं थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घुंघचाई तिराहे के निकट उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर थाना घुंघचाई में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *