गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव

गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव

रिपोर्टर-अरविंद कुमार न्यूज लाइव हिन्दी

पीलीभीत/ सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन से लेकर रावण दहन तक की घटनाओं का शानदार रामलीला मंचन किया। वहीं, कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों ने जंगरोली परिसर में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रौनक बढ़ाई।रामलीला में मास्टर माधव प्रताप सिंह ने श्रीराम, कुमारी अपूर्वा वर्मा ने लक्ष्मण, कुमारी गायत्री देवी ने माता सीता, मास्टर अर्पित ने स्वर्ण मृग, मास्टर शिवाय शर्मा ने साधु वेश में रावण, मास्टर उत्कर्ष गंगवार ने रावण, मास्टर वंश ने मेघनाद और मास्टर तेजस ने हनुमान की भूमिका निभाई। अंत में श्रीराम बने माधव प्रताप सिंह ने रावण के पुतले का दहन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गोस्वामी, प्रबंधक श्री निशांत गोस्वामी, प्रधानाचार्या श्रीमती जया घोष एवं विद्यालय प्रमुख श्रीमती विष्णुप्रिया मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिनय, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *