2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, नानकमत्ता प्रभारी बने अरविंद कुमार

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, नानकमत्ता प्रभारी बने अरविंद कुमार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन संख्या CP/PCC/1535/2026 के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला, महानगर, विधानसभा तथा पार्टी के अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद कुमार को नानकमत्ता विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। जिन पदाधिकारियों को अभी कार्य आवंटित नहीं किया गया है, उन्हें आगामी समय में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अतिरिक्त पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शीघ्र कार्य आवंटित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *