अयोध्या में भगवान राम का भव्य राज्याभिषेक, 30 लाख दीपों से जगमग सरयू घाट
अयोध्या। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने भगवान राम को माला पहनाई, जबकि उपराष्ट्रपति ने तिलक किया। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई और इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने रथ खींचा।
30 लाख दीपों से जगमग सरयू घाट
दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को पारंपरिक दीपों के साथ आधुनिक रोशनी से सजाया गया है। राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभों के जरिए रामायण के प्रसंग दिखाए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे से प्रवेश द्वार तक दोनों ओर 12-12 फीट ऊंचे ये स्तंभ डिजिटल लाइट शो का हिस्सा होंगे।
यह खबर भी पढ़ें 👇👇👇👇👇👇👇माँ गोमती के उद्गम स्थल माधौटांडा में गूंजा शौर्य का जयघोष,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य शस्त्र पूजन
सरयू घाट पर आरती
सरयू घाट पर आरती में उपराष्ट्रपति, सीएम योगी समेत कई मंत्री भी शामिल हुए। इस अवसर पर अयोध्या को दीयों और रोशनी से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
लेजर शो से रोशन राम की पैड़ी
राम की पैड़ी को लेजर शो से रोशन किया गया, जो दीपोत्सव के भव्य आयोजन का हिस्सा था। इस अवसर पर अयोध्या के लोगों और पर्यटकों ने भगवान राम के राज्याभिषेक का उत्सव मनाया।