27वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। जनपद मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में सोमवार को 27वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अतिथियों ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान से प्राप्त हुआ है। राज्य निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी को एकजुट होकर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, चित्रकला प्रतियोगिता और मैराथन विजेताओं को सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एसडीएम मनीष बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *