चम्पावत को विकास और शिक्षा की सौगात, टनकपुर गुरुद्वारे में बनेंगे कमरे-हॉल, छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 124.21 करोड़ की मंजूरी

चम्पावत को विकास और शिक्षा की सौगात, टनकपुर गुरुद्वारे में बनेंगे कमरे-हॉल, छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 124.21 करोड़ की मंजूरी

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने विकास और शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी पहल की हैं। टनकपुर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1.72 करोड़ रुपये से कमरों और हॉल का निर्माण होगा, वहीं प्रदेश भर के छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और शिक्षण सामग्री के लिए 124.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास योजना के तहत टनकपुर गुरुद्वारे में निर्माण कार्य प्रस्तावित है। विभागीय तकनीकी सलाहकार समिति ने परीक्षण के बाद 1.44 करोड़ रुपये के आगणन को स्वीकृति दी है। निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत हो,

उत्तराखंड में गुटका-पान मसाला पर फिर एक साल का प्रतिबंध, आदेश जारी

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 124.21 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इसमें राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें देने के लिए 52.21 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा प्रारम्भिक शिक्षा में शिक्षण सामग्री और मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के लिए 72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस निर्णय से चम्पावत के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतें पूरी होंगी और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *