अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

खटीमा: झनकट पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली खटीमा पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को झनकट पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैजना व सूजिया के मध्य नहर किनारे कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

उत्तराखंड में गुटका-पान मसाला पर फिर एक साल का प्रतिबंध, आदेश जारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भानू प्रताप पुत्र रोशन लाल, निवासी ग्राम भुड़िया नवीबख्श, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस को सील कर अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 309/2026, धारा 3/25(1ख)(क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।गिरफ्तारी टीम में उ.नि. अशोक कांडपाल, उ.नि. भुवन गहतोड़ी, कां. 380 नवीन रजवार और कां. 383 मो. मोहसिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *