परिवहन निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सरकार पर अनदेखी का आरोप

परिवहन निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सरकार पर अनदेखी का आरोप

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ उत्तराखंड ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार 24 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह धरना-प्रदर्शन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया जाएगा। जब तक सरकार मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक प्रदेश के सभी डिपो में यह आंदोलन जारी रहेगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

संघ ने अपनी मांगों में कहा है कि निगम कर्मचारियों का पिछले तीन माह का बकाया वेतन तत्काल भुगतान किया जाए। संविदा विशेष श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए और जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक उन्हें समान कार्य का समान वेतन दिया जाए।

इसके अलावा प्रदेश में धड़ल्ले से चल रहे अवैध वाहन संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, जिससे निगम की आय में वृद्धि हो सके। सरकार द्वारा परिवहन निगम के बेड़े में 600 नई बसों की खरीद के लिए बजट आवंटित किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और निगम घाटे से उबर सके।

300 से अधिक कर्मचारियों ने लिया भाग

विज्ञप्ति के अनुसार धरना शुरू होने से पहले टनकपुर, देहरादून, हल्द्वानी, काठगोदाम, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न डिपो से आए लगभग 300 कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए भाग लिया। धरना स्थल पर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

माँ गोमती के उद्गम स्थल माधौटांडा में गूंजा शौर्य का जयघोष,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य शस्त्र पूजन

धरना स्थल पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ईएमएस के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नेता वीरेंद्र पुरी सहित कई श्रमिक नेताओं ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

दिसंबर 2025 से आंदोलनरत हैं कर्मचारी

प्रदेश महामंत्री रामजीत यादव ने बताया कि संघ दिसंबर 2025 से लगातार आंदोलनरत है। कई बार प्रबंधन और शासन को ज्ञापन दिए गए, लेकिन प्रशासन और सरकार द्वारा अब तक मांगों पर किसी प्रकार की वार्ता या सकारात्मक पहल नहीं की गई। मजबूरन कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल के रास्ते पर जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और प्रदेश भर में चक्का जाम तक किया जा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

दुर्गा पूजा मेले में पुलिसकर्मियों सहित पूजा कमेटी के सभी सदस्य हुए सम्मानित,बैज लगाकर बढ़ाया मान

धरना-प्रदर्शन में देहरादून, काठगोदाम, टनकपुर, हल्द्वानी डिपो से राजेंद्र पाठक, देवेंद्र बिष्ट, लाल सिंह जोशी, नरेंद्र पाल सिंह, बल्लभ शर्मा, दीपक साह, गौरव गुप्ता, एम. एफ. पांडे, प्रेम शुक्ला, वाल्मुकुंद कुंयाल, ओम के गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, सी.बी. जोशी, मनोज, योगेंद्र राणा, विवेकानंद भट्ट, अनिल कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, विजय कुमार, दीपक जोशी, सत्येंद्र सक्सेना, विजय कपिल, नवीन नेगी, राकेश गुप्ता, राहुल, रहीम अहमद, सुल्तान, कैलाश शाह सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में प्रदेश महामंत्री ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *