उत्तराखंड: खटीमा टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से हुई लगातार वर्षा से हुए जल भराव और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान बनबसा पहुंचे जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर द्वारा टनकपुर और बनबसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।
इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा मुख्यमंत्री खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने चकरपुर के बनखंडी नाथ मंदिर में बनाए गए अस्थाई बाढ़ पीढ़ी शरणार्थी कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बधाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया।
Uttrpardesh: पीलीभीत वन विभाग ने कटरूआ बेचते दो को पकड़ा,
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय व हवाई निरीक्षण किया है। साथ ही खटीमा में आपदा के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है, की बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्रता से आकलन कर तत्काल मुआवजा राशि बाढ़ पीड़ितों में बाटी जाए।
क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों के नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए कैंपों में राहत कार्यों में तेजी लाएं। मानसून कल में अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सर्वप्रथम पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए और जिंदगी पटरी पर लाई जाए।
