राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश, फूंका पुतला
खटीमा में मुख्य चौक पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति भाजपा मंत्रियों व विधायकों द्वारा निंदनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने से आक्रोशित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्रियों व विधायकों पर सार्वजनिक रूप से अमर्यादित व अनर्गल बयान बाजी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयान बाजी बीजेपी का अंदरूनी डर एवं बौखलाहट है तथा भाजपा नफरत और आक्रोश भड़काने का काम कर रही है।
वहीं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य ने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, धमकियों से डरने वाले नहीं है, झूठ और फरेब के सामने डटकर खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम नफरत नहीं मोहब्बत फैलाने वालों में से है। वहीं कांग्रेस पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि बीजेपी के पास कोई संस्कार नहीं है, उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए। देश इन्हें माफ नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से इनको माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दीपक मुंडेला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, नीरज सिंह कन्याल, दीपक मुंडेला, विक्रम वुगला, नासिर खान, वीरेंद्र राज, जगत भंडारी, विवेक, गौर सिंह राणा, मनीष राणा, मोहित राणा, सूरज राणा, हिमांशु भट्ट, प्रियांशु सोनकर, पवन कुमार, अंगद कुमार, शुभम भंडारी, राहुल बिष्ट, दीपेश कुमार, हैदर अली, देवेंद्र, अरविंद कुमार तथा पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
