चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल पर युवक के साथ अभद्रता तथा धार्मिक मान्यता की बेअदबी का आरोप, चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग।

चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल पर युवक के साथ अभद्रता तथा धार्मिक मान्यता की बेअदबी का आरोप, चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग।

खटीमा में गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा के सेवादारों द्वारा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल पर एक सिख युवक के साथ अभद्रता और धार्मिक मान्यता की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा गया है, कि चौकी इंचार्ज द्वारा एक सिख युवक के साथ अभद्रता की गई तथा धार्मिक मान्यताओं के बेअदबी की गई जिससे सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। और चौकी इंचार्ज पिलख्वाल पूर्व में भी अन्य स्थानों पर पोस्टिंग के दौरान विवादित रहे हैं।

जिसके चलते समाज में अभी भी उक्त चौकी इंचार्ज पिलख्वाल के कृत्यों से व्यापक रोष है। वहीं सिख समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, सचिव जगजीत सिंह मल्ली, कोषाध्यक्ष रमनदीप सिंह सेठी, गुरमीत सिंह गांधी, जनक सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, पपिंदर सिंह, अमरजीत सिंह तथा गगनदीप अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *