उत्तराखंड ग्रामीण बैंक झंनकट शाखा द्वारा एक्सीडेंट में मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का इंश्योरेंस का चैक सौपा।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाताधारक धर्मेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी रतनपुर पोस्ट ऑफिस झंनकट खटीमा की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी, वहीं मृतक के द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक झंनकट शाखा से प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी ली गई थी,
जिसके तहत मृतक की मृत्यु के बाद मृतक की आश्रित पत्नी जितेंद्री देवी को दो लाख रुपए की बीमा धनराशि का चैक शाखा प्रबंधक अमोल वासे तथा सहायक शाखा प्रबंधक स्वाति दुआ के द्वारा दिया गया, इंश्योरेंस का चैक सौपने के दौरान शाखा प्रबंधक अमोल वासे, सहायक शाखा प्रबंधक स्वाति दुआ, शाखा अधिकारी पियूष उपाध्याय, मुकुल पांडे, आनंद झा, आदि मौजूद रहे।