चम्पावत में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत, 27 से 29 अक्टूबर तक लगेगा मोबाइल वैन कैंप

चम्पावत में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत, 27 से 29 अक्टूबर तक लगेगा मोबाइल वैन कैंप

जनपद में पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून या हल्द्वानी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के निर्देश पर जिले में विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 27 एवं 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर, जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरि टनकपुर में शिविर आयोजित होगा।

उत्तराखंड में गुटका-पान मसाला पर फिर एक साल का प्रतिबंध, आदेश जारी

उन्होंने बताया कि इस कैंप में पासपोर्ट आवेदन और उससे जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कैंप में आने से पहले आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण और समय स्लॉट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि शिविर का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *