तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय युवक की मौत, एनडीआरएफ ने तालाब से निकाला शव

तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय युवक की मौत, एनडीआरएफ ने तालाब से निकाला शव

पीलीभीत/दियोरिया कलां। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के किशनपुर गांव में मंगलवार को उस समय दुखद घटना हो गई, जब गांव के निकट स्थित तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय जानकी प्रसाद की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, किशनपुर गांव निवासी जानकी प्रसाद, उम्र करीब 55 वर्ष, मंगलवार को गांव के निकट स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि तालाब में पानी काफी अधिक भरा हुआ था।

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे; दो वर्षीय मासूम की मौत

इसी दौरान वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने तलाश अभियान चलाकर तालाब से जानकी प्रसाद के शव को बाहर निकाला।इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध नजर आए। गांव में हर तरफ शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *