KHATIMA: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को मिला योजनाओं का संदेश

नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को मिला योजनाओं का संदेश

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के तत्वावधान में ग्राम मुंडेली में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्या जन जागृति संगीत एवं नाटक समिति के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पेंशन योजना और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को अभिनय के जरिए सरल भाषा में समझाया। प्रस्तुति के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और योजनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे।

समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह खनका ने बताया कि विभाग का उद्देश्य अंतिम गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। अक्सर जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम से ग्रामीण आसानी से योजनाओं को समझ पाते हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल रही है, इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *