नगर पालिका ने सपरिवार गौशाला पहुंचकर किया गौ माता का पूजन, लिया आशीर्वाद

पीलीभीत।पूरनपुर।गोवर्धन पूजा एवं गौ-आराधना के पावन पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सपरिवार गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गौ माता का तिलक-पूजन एवं आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौ माता को श्रद्धापूर्वक ग्रास अर्पित किया और परिवार के साथ सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और गौ-धन की रक्षा एवं सेवा का संकल्प लेने का भी अवसर है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ सेवा से समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना मजबूत होती है।उन्होंने समस्त नगरवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रभु श्रीकृष्ण और गौ माता का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *