एसडीएम कार्यालय पर तालाबंदी के बाद हरकत में आया प्रशासन, सड़क हादसों में घायलों को इलाज और मुआवजा दिलाने के भी निर्देश
सितारगंज। क्षेत्र में आवारा एवं निराश्रित पशुओं के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आमजन को हो रही परेशानी को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 28 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किए जाने के बाद प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। तहसीलदार हिमांशु जोशी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सत्येंद्र कुमार ने 28 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका सितारगंज और नगर पंचायत शक्तिफार्म क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से उत्पन्न समस्या को उठाया था। शिकायत में बताया गया था कि सड़कों और मुख्य बाजारों में पशुओं के घूमने और बैठे रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, पशुओं के वाहनों की चपेट में आने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। तहसीलदार ने नगर पालिका, नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए विशेष कार्यदल गठित करने तथा नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल हटाकर नगर निकाय क्षेत्र से बाहर करने की व्यवस्था करने को कहा गया है।इसके साथ ही आवारा पशुओं के हमले अथवा दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को चिकित्सा सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को संयुक्त रूप से ठोस कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्रवार टीमें गठित करने तथा कार्रवाई की रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारियों को घायल पशुओं की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने और घायल पशुओं को उपचार के लिए ले जाने हेतु एंबुलेंस सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का यह आदेश आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन निर्देशों पर कितनी तेजी से अमल करते हैं और लोगों को इस समस्या से कब तक निजात मिलती