अग्रवाल सभा के समीप हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर
Riporter-Arvind Kumar
पीलीभीत।बीसलपुर। क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी 45 वर्षीय सुखलाल पुत्र हरिद्वारीलाल की साइकिल से गिरने से मौत हो गई। वह अपने घर से साइकिल द्वारा बीसलपुर आ रहे थे। नगर में अग्रवाल सभा के समीप अचानक उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।मृतक अपने पीछे दो बेटे हरिशंकर और रोहित तथा दो बेटियां टीना और बिना को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया सुखलाल की अचानक मौत से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि साइकिल से गिरने के बाद 45 वर्षीय सुखलाल की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।