आग से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, किसान ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

एसडीएम पूरनपुर को सौंपा प्रार्थना पत्र, फसल का स्थलीय निरीक्षण कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

पूरनपुर!पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलाई निवासी किसान सुनील सिंह के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अचानक आग लगने से करीब चार बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। आग की घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर को प्रार्थना पत्र देकर फसल का मौका मुआयना कराने और शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।किसान सुनील सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास लगभग पांच से छह बीघा कृषि भूमि है, जिसमें पूरी जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी थी। किसी कारणवश खेत में आग लग गई, जिससे करीब चार बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। इससे उनकी मेहनत और लागत पर पानी फिर गया है।किसान ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर जली हुई फसल का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा नुकसान का आकलन कर शासन की ओर से मिलने वाली अनुमन्य राहत एवं आर्थिक सहायता दिलाई जाए, ताकि परिवार को हुए आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *