लाही की फसल जोतने के विरोध पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूरनपुर।पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़िया में खेत में खड़ी लाही की फसल जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अनुसूचित जाति के परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने 10 नामजद और एक अज्ञात समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम जेठापुर खुर्द निवासी रामलखन पुत्र ठाकुर प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम मुड़िया स्थित गाटा संख्या 781 में उसकी सहखातेदारों के साथ कृषि भूमि है। खेत में लाही की फसल बोई गई थी। आरोप है कि 18 नवंबर की सुबह खेत में खड़ी फसल को जोत दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।इस दौरान रामलखन की पत्नी रामरती, मदनलाल, विद्या देवी और चमेली देवी समेत कई लोग घायल हो गए। महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप भी तहरीर में लगाया गया है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों के संबंध में जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *