
शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी के नेता चंद्रकांत पाटिल के साथ भी नजर आए. एबीपी माझा के मुताबिक, पाटिल विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के कार्यालय आए थे. इस मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने विपक्षी नेताओं को चॉकलेट दी. अंबादास दानवे के ऑफिस में उद्धव ठाकरे और अनिल परब भी मौजूद थे. चंद्रकांत पाटिल के हॉल में आते ही इन सभी नेताओं ने हंसी-मजाक में बातचीत शुरू कर दी.
Source