Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Honeymoon: जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर तमाम लोगों ने आपत्तियां जताईं. शत्रुघ्न सिन्हा भी शुरू में नाराज थे. शादी के बाद जहीर इकबाल पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा और शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में एडमिट हुए. भाई लव सिन्हा ने भी ट्वीट करके विवाद के संकेत दिए. जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा तमाम उठा-पटक के बीच हनीमून मनाने पहुंचे. जहीर इकबाल ने हनीमून के बीच सोनाक्षी सिन्हा के बर्ताव के बारे में बताया है।
नई दिल्ली: जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा की शादी को करीब 10 दिन हो गए हैं. वे फिलहाल हनीमून का आनंद ले रहे हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं. इस बीच, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने क्रिप्टिक पोस्ट करके मतभेदों के संकेत दिए. मगर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का इंस्टाग्राम स्टेटस से लगता है कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता. अब जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अपने कमेंट से काफी कुछ बयां किया है।
हनीमून की शुरुआती तस्वीरों में सोनाक्षी-जहीर पूल में सनसेट का आनंद लेते दिखे. तस्वीरें उनके प्यार को बयां करने के लिए काफी है. जहीर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें काली टी-शर्ट में सोनाक्षी बेकाबू होकर हंसती दिखीं. जहीर इकबाल ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘वो मुझ पर चिल्लाना चाहती थी, लेकिन मैंने उसे हंसा दिया.’ उन्होंने वीडियो के साथ हैशटैग ‘हसबैंड हैक्स’ जोड़ा. क्लिप में सोनाक्षी मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए दिखाई दीं. (फोटो सोशल मीडिया अकाउंट: Instagram@iamzahero)
