खटीमा में पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत सिंह सभा में मंगलवार को एक बैठक कर गुरुद्वारा कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, आपको बता दें कि पूर्व में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष पद पर हरभजन सिंह खिंडा का चयन किया गया था, वहीं मंगलवार को हुई बैठक के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष, प्रबंधक, महासचिव, सचिव तथा कोषाध्यक्ष खटीमा सहित अन्य पदों पर चुनाव किया गया। वहीं चुने गए सभी पदाधिकारियों को सरोपा भेट कर सम्मानित किया गया।
वहीं इस पर गुरद्वारा के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा ने जनकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी 3 साल के लिए गठित की गई है। नई कार्यकारिणी का विस्तार इस प्रकार है अनिल बत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह महासचिव, नवदीप सिंह मोमी सचिव, जितिन ग्रोवर प्रबंधक, रघुवीर सिंह कोषाध्यक्ष, संरक्षक मंडल मे पूर्व खटीमा गुरूद्वारा प्रधान कुलवंत सिंह, पूर्व अध्यक्ष नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेवा सिंह, गुरवंत सिंह डायरेक्टर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जसविंदर सिंह बाजवा, भगवत सिंह खालसा है।
प्रबंधक, उपाध्यक्ष तथा महासचिव, संरक्षक मंडल सहित विभिन्न पदों पर चुनाव कर कार्यकारिणी विस्तार किया गया है, वही सचिव जगजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी के मुख्य मकसद गुरु की संगत को जोड़कर गुरु के उपदेश को देना तथा समाज सेवा और राष्ट्र सेवा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही गुरुद्वारे में दूर दराज क्षेत्रो से आने वाली संगत के लिए उचित व्यवस्था और संगत की समस्याओं को दूर किया जाएगा, तथा गुरुद्वारा में आवश्यक सुविधाओं को पूरा किया जाएगा।
वही इस दौरान कार्यकारिणी विस्तार की बैठाक में मनदीप सिंह, ऐडवोकेट रमनदीप सिंह सेठी, अमरजीत सिंह खिंडा, हरजीत सिंह बलजीत सिंह, जसपाल सिंह पुन्नापुर, नवदीप सिंह, जगतार सिंह, हरिश बत्रा, विजय अरोरा आदि उपस्थित रहे।