प्रभु नेत्रालय द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया,
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के ग्राम सभा बिगरा बाग में प्रभु नेत्रालय अस्पताल की टीम की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, वही इस पर जानकारी देते हुए प्रभु नेत्रालय की टीम के फील्ड मैनेजर नरेश गिरी ने बताया कि इस कैंप के दौरान लगभग 70 से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच करी,
वही इस कैंप का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य के सौजन्य से हुआ, वही इस दौरान जिन मरीजों की आंखों की जांच के दौरान समस्या पाई गई उनको निशुल्क दवाइयां भी वितरण की गई, इस दौरान प्रभु नेत्रालय की टीम में पीआरओ गौतम, प्रिया, अमीषा अजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।