उत्तराखंड आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बने खटीमा के ऐडवोकेट दया किशन कलोनी, प्रदेश सचिव अमन अरोरा और उदय प्रताप सिंह को बनाया गया।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपनी जड़े मजबूत करने को लेकर पार्टी का विस्तार करना जारी रखा है, इसी क्रम में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के द्वारा खटीमा के ऐडवोकेट दया किशन कॉलोनी को आप पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया,
वही इस दौरान आम आदमी पार्टी में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी खटीमा के अमन अरोरा और उदय प्रताप सिंह को सौंप गई, वही इस दौरान सभी नियुक्त पदाधिकारी ने आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया