Khatima: रामलीला मंचन, श्री राम के वियोग में दशरथ मरण, भरत कैकई वार्ता एवं भरत मिलाप आदि…….

रामलीला मंचन में आज केवट सम्मेलन, श्री राम के वियोग में दशरथ मरण, भरत कैकई वार्ता एवं भरत मिलाप आदि संपन्न हुए।

भरत का जब श्री राम जी से मिलन होता है, भरत प्रणाम करत रघुनाथ, उठे प्रभु , सुनि प्रेम अधीरा, भरत अपने भाई श्री राम को देखकर जब प्रणाम करते हैं तो उनके प्रणाम को स्वीकार करते हुए श्रीराम उठाते हैं, और उन्हें अपने गले से लगा लेते है दोनों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखों नम हो जाती है, राम भरत मिलाप का एकदम जीवंत मंच प्रदर्शन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है।

वर्षों से चली आ रही सनातन श्री रामलीला पत्र परिषद द्वारा आयोजित रामलीला में स्थानीय कलाकार पूरी रामलीला संपन्न करते हैं, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केवट सम्मेलन मैं केवट (मछली पकड़ने वाले समुदाय के लोग) श्री राम को शिप्रा नदी पार कर कर अपनी खुशी प्रकट करते हैं, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के डायरेक्टर वीरेंद्र रावत अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता महामंत्री मनोज श्रीवास्तव विशेष आमंत्रित सदस्य मनोज वाधवा संरक्षक दिनेश अग्रवाल ईश्वर चंद्र अग्रवाल रमेश सिंघल हारमोनियम वादक मनोज सक्सेना मौजूद रहे, संचालन संतोष अग्रवाल ने किया, राम स्तुति गान अर्जुन बत्रा एवं अनुराग बत्रा ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *