KITM महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज हुआ सफल समापन, रानीखेत ने जीता अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट

KITM महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज हुआ सफल समापन, रानीखेत ने जीता अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,

खटीमा। केआईटीएम महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रानीखेत की टीम ने चंपावत की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता टीम बनी।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट रहे। केआईटीएम महाविद्यालय के प्रबंधन निदेशक कमल सिंह बिष्ट एवं निदेशक ज्योति बिष्ट ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कुलसचिव डॉ बिष्ट ने अपने संबोधन में विजेता एवं उप-विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं,

साथ ही साथ केआईटीएम महाविद्यालय को प्रथम बार विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय खेलों को आयोजन के लिए सराहना की और बधाई दी, कार्यक्रम में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम कोच हल्द्वानी से एस एम भट्ट, ब्रिजेश तिवारी, वाली बॉल कोच टनकपुर स्टेडियम से आशा पांडे और लियाकत अली खान को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और बैग प्रदान किए गए, जबकि सेमीफाइनल तक पहुँची दोनों टीमों के मैनेजरों को भी सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई।

KITM के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को 50 प्रतिशत छूट (एडमिशन/शुल्क में) दी जाएगी। केआईटीएम महाविद्यालय के खेल प्रभारी हिमांशु भट्ट ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी, उन्होंने केआईटीएम के सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केआईटीएम के सभी संकाय सदस्य इंद्ररनाथ गोस्वामी, केशव भट्ट, हेम जोशी, रविंद्र मेहरा, किरन शर्मा, सुनील बुंगला, कमल भट्ट, ललिता जोशी, आस्था मिश्रा, प्रभात राणा, योगेंद्र नेगी, बिट्टू राणा, मनीष कापड़ी, दिव्यांशु चौधरी, कृतिका, गीता गोस्वामी, मनीषा मेहता, प्रीति राणा, अश्वनी कुश्वाहा, राखी गुप्ता, एवं सभी स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *