ऊधम सिंह नगर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे लोग
ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में बिरसा मुंडा जयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। धामी ने कहा कि सरकार जनजातीय कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसके लिए सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, नानकमत्ता । आदिवासी जनजाति महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
‘जनजातीय गौरव दिवस समारोह’ में बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे। उन्होंन कहा जनजाती उत्थान को संकल्पित होकर धामी सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में जनजातिय कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनजातीय समाज के उत्थान एवं अधिकारों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
