माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, चाकू-ब्लेड बरामद

माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, चाकू-ब्लेड बरामद

माता-पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी बेटे को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। ग्राम बगोली निवासी विक्रम सिंह ने 11 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 10 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनके 27 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह ने उनके और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मनोज ने ब्लेड से जान से मारने की नीयत से उनके सीने और चेहरे पर वार किए और गला दबाने का प्रयास किया। पत्नी और पड़ोसियों के बीच-बचाव से उनकी जान बची। शिकायत में बताया गया कि आरोपी चाकू लेकर भी हमला करने आया था और पूर्व में भी 3-4 बार हमला कर चुका है।

इस खबर को भी पढ़े..👇👇👇👇👇👇👇👇नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 32/2026 धारा 115(2)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह की टीम ने सुरागरसी कर आरोपी मनोज सिंह (27) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम बगोली को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक गुलाबी रंग का चाकू, दाढ़ी बनाने वाला एक ब्लेड तथा 3 फीट 11 इंच लंबा लकड़ी का डंडा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 वीरपाल सिंह, हे0का0 हरेन्द्र सिंह, हे0का0 राकेश पोखरियाल और पीआरडी भूपेन्द्र लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *