2027 चुनाव की तैयारी में जुटी यूकेडी, खटीमा में खोला नया जिला कार्यालय

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी यूकेडी, खटीमा में खोला नया जिला कार्यालय

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को खटीमा तहसील के सामने पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी और ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती विश्वास सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर को भी पढ़े..👇👇👇👇👇👇👇👇नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खटीमा विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने और आम जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यूकेडी जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता के हित में संघर्ष जारी रखेगी। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। नए कार्यालय के उद्घाटन को संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *