क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के साथ थाना हजारा क्षेत्र के मेला स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
पीलीभीत। आगामी छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के साथ थाना हजारा क्षेत्र अंतर्गत मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रमुख स्थानों, आवागमन मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आगामी छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें।