अमृतपाल सिंह को लोकसभा के सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए कोर्ट ने उसे चार दिन की पेरोल दी है. इस दौरान अमृतपाल सिंह के परिजन उससे मुलाकात कर सकते हैं।
अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद ने ली सांसद पद की शपथ, पुलिस हिरासत में पहुंचे थे संसद
दोनों को भारी सुरक्षा के बीच संसद लाया गया. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वाचित सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में शपथ ली. 31 वर्षीय अमृतपाल सिंह और 56 वर्षीय राशिद ने हाल ही में जेल में रहते हुए क्रमश: पंजाब के खडूर साहिब और जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला से निर्दलीय के रूप में लोकसभा चुनाव जीता।
जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद ने शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बीच सांसद के रूप में शपथ ली. दोनों को कोर्ट ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल दी थी. दरअसल, इंजीनियर राशिद के नाम से मशहूर राशिद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जबकि अमृतपाल सिंह एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।