udham singh nagar: सख्त नियम भी चालकों से नहीं करवा पा रहे नियमों का पालन

Udham singh nagar: रुद्रपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी वाहन संचालक नियमों के पालन के प्रति गंभीर नहीं हैं। बीते जून में परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर 2899 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों की धज्जी उड़ाने वाले 206 वाहन सीज भी किए गए|

वाहनों में ओवरलोडिंग आम हो गई है। बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स और बगैर लाइसेंस के वाहन चलाए जा रहे हैं। इसकी तस्दीक परिवहन विभाग के आंकड़ों से हो रही है। विभाग ने बीते जून में 106 मालवाहक वाहन ओवरलोड पाए गए। 62 यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए गए। 73 वाहन बगैर परमिट सड़कों पर दौड़ते मिले। 91 वाहनों की फिटनेस नहीं थी। 291 वाहन बगैर कर जमा किए सड़कों पर चल रहे थे। 233 के चालकों के पास लाइसेंस ही नहीं था|

विभाग की ओर से वायु प्रदूषण में 146 तो ध्वनि प्रदूषण में 37 वाहनों का चालान किया गया। कृषि कार्य के लिए अनुमन्य 22 ट्रैक्टर सामान ढोते पाए गए। 10 वाहनों में फर्स्टएड बॉक्स ही नहीं था। 20 भार वाहन यात्री ढोते पकड़े गए। 21 चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया। 152 चालान सेफ्टी बेल्ट न लगाने पर हुए। 1,021 लोग बगैर हेलमेट के दोपहिया चलाते मिले। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग, गलत तरीके से ओवरटेक करने, चप्पल पहनकर वाहन चलाने आदि में भी चालानी कार्रवाई की गई।

सड़क हादसे कम करने की दृष्टि से चेकिंग अभियान तेज किया गया है। हर दिन तड़के और देर रात को भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गंभीर अनियमितता पर वाहन सीज कर दिए जा रहे हैं। – नवीन सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन), रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *