Khatima: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर और शिशु मंदिर में सामूहिक गायन

Khatima: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर और शिशु मंदिर में सामूहिक गायन

उधम सिंह नगर खटीमा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25 सितंबर 2026 को पूरे भारतवर्ष में विद्या भारती द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खटीमा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर में भी भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजीदा जी और अध्यक्ष के रूप में अनिल वर्मा पहुंचे, विद्यालय परिसर में देशभक्ति के स्वर गूंजे, जब आचार्यों, भैया-बहनों और अभिभावकों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम में अभिभावक समाज, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, समस्त आचार्य परिवार और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, सरस्वती शिशु मंदिर खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 605 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देव सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है, जिसे हर पीढ़ी को गर्व के साथ गाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *