ऑपरेशन प्रहार: खटीमा में 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
खटीमा (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के आदेश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुठी के निकट निर्देशन में कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नंबर UP26AU2380 पर स्मैक का परिवहन कर रहे।बकुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नशे के नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे, उ0नि0 भुवन गहतोड़ी, हेड कॉन्स्टेबल 108 देवेश पांडेय, कॉन्स्टेबल 370 नवीन रजवार, कॉन्स्टेबल इसाक और कॉन्स्टेबल 380 मोहसिन।