वार्ड नंबर 3 तिगरी में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण, वार्डवासियों ने जताया आभार

वार्ड नंबर 3 तिगरी में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण, वार्डवासियों ने जताया आभार

नगर पालिका परिषद खटीमा द्वारा वार्ड संख्या 3 तिगरी में विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ी गई। बुधवार को वार्ड में कैलाश बोरा के आवास से भुवन पंत के आवास तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी द्वारा किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम में वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर समस्त वार्डवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके बनने से अब क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वार्ड की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी अब निजात मिलेगी।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समय-समय पर प्रत्येक वार्ड में स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का प्रयास करते हैं। जनहित के कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता और तत्परता से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर पालिका परिषद खटीमा जनहित के कार्यों एवं नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराना तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी। नगर के विकास, जनसेवा और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद खटीमा निरंतर अग्रसर है और आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 3 के सभासद रमेश चंद्र सहित महेंद्र ज्याला, लक्ष्मण सिंह महरा, पूरन सिंह महरा, प्रेमचंद, राजेंद्र सिंह महरा, नंदा बल्लभ, बहादुर, नरेंद्र मेहर, आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, राधा देवी, अनीता महरा, नेहा ज्याला, कल्पना चंद, निशा भट्ट, पुष्पा महाराज, पूजा बिष्ट, कमला देवी, तारा देवी, सरिता देवी, नीमा बिष्ट, कंचन बिष्ट, लीला देवी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *