अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,खेल मैदान से हटाया गया अतिक्रमण

कलीनगर।पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संतोष में खेल मैदान की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार, 9 नवंबर 2026 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, ग्राम पिपरिया संतोष स्थित खेल मैदान के गाटा संख्या की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन की ओर से मौके पर कार्रवाई की गई और अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया।ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।प्रशासन की इस कार्रवाई को सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल मैदान की भूमि पर अवैध निर्माण हटाए जाने से ग्रामीणों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *