थाना दिवस का आयोजन,एसडीएम और सीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पीलीभीत। थाना माधौटांडा परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कलीनगर पवन कुमार और क्षेत्राधिकारी पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।एसडीएम पवन कुमार ने राजस्व संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।वहीं, सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *