Riporter-Arvind Kumar
पीलीभीत। कलीनगर। नगर पंचायत कलीनगर में गुरुवार 12 नवंबर को श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वंदन योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या छह स्थित शिव मंदिर के अतिरिक्त कक्ष एवं जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि रामलीला सनातन संस्कृति और हमारी परंपराओं की पहचान है। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र नई पीढ़ी को मर्यादा, संस्कार और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का आभार जताया।मेला अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा माता-पिता की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग के लिए विधायक बाबूराम पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का आभार व्यक्त किया।राजेश भारती ने बताया कि रामलीला महोत्सव में मनोरंजन के लिए झूले, मौत का कुआं, जलपरी और सर्कस सहित कई आकर्षण लगाए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर धार्मिक आयोजन और मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल, हिरदेश त्रिगुणायत, धर्मपाल लोधी, महेश चंद्र जायसवाल, मुकेश यादव, शिवकुमार पांडेय, डॉ. एसएस वर्मा, प्रेमप्रकाश पासवान, जयदेव पासवान, सुखदेव पासवान, राजीव कुमार, राकेश कुमार, अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, विजन विश्वास, वेदप्रकाश पासवान, सूरज यादव, ओमवीर विश्वकर्मा, अनुज पांडेय, सचिन पांडेय, अनुराग पांडेय और परीक्षित सहित मेला कमेटी के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।