भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्त,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Riporter-Arvind Kumar

पीलीभीत।कलीनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों एवं जवानों के बीच संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:51 बजे से 10:50 बजे तक सीमा स्तंभ संख्या 794/2 से 795 तक संयुक्त गश्त एवं मीटिंग की गई। अभियान का नेतृत्व एसएसबी के निरीक्षक शोभित सिंह और नेपाल एपीएफ के निरीक्षक दिलीप कारखा ने किया। गश्त के दौरान सीमा पर आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना तथा सीमावर्ती ग्रामीणों को सुरक्षा और सतर्कता का संदेश देना रहा। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।संयुक्त अभियान में एसएसबी की ओर से एचसी सुबीन टीएस, कांस्टेबल जयवीर सिंह, संटू सिंह, रोहित कुमार और मुर्गासन के सहित नेपाल एपीएफ की ओर से एचसी मीम बहादुर शेट्टी, एचसी गोविंद बुड्ढा, रामदूत जोशी तथा कांस्टेबल योगबहादुर बीके शामिल रहे।दोनों देशों के सुरक्षा बलों की इस संयुक्त पहल से भारत-नेपाल सीमा पर आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *