Jharkhand CM News: सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन को क्‍या मिलेगा? मंत्रिमंडल पर यहां पढ़ें अपडेट

Jharkhand Politics हेमंत सोरेन जमानत मिलने के बाद एक बार फिर सीएम बनने जा रहे हैं। उन्‍हें आईएनडीआईए की मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद देर शाम चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सीएम पद से इस्‍तीफा सौंपा दिया। वहीं हेमंत ने राज्‍यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल से 7 जुलाई को शपथ समारोह रखने का आग्रह किया गया है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे और इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। महागठबंधन की ओर से विधायक दल का नेता हेमंत सोरेन को चुन लिया गया है और इसकी सूचना राजभवन को भी दे दी गई है।

राजभवन को भेजे गए पत्र में सात जुलाई को शपथग्रहण कराए जाने का आग्रह किया गया है। शपथग्रहण में एक साथ सभी मंत्री शपथ लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राजभवन से आग्रह किया गया है कि मोरहाबादी मैदान शपथ ग्रहण का आयोजन हो। गुरुवार तक स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।

गठबंधन में बड़ी भू‍मिका निभाएंगे चम्‍पाई

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नहीं होंगे। उन्हें गठबंधन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा वर्तमान में जितने भी मंत्री हैं उन सभी को एक साथ शपथ दिलाया जाएगा।

कांग्रेस की ओर से डा. इरफान अंसारी और झामुमो की ओर से बैद्यनाथ राम के कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि इस बार पूरी कैबिनेट का शपथग्रहण होगा अर्थात 12 मंत्री होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *