नानकमत्ता कृषि मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी क्रय केंद्रों में धान तोल का निरीक्षण उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया,

नानकमत्ता कृषि मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी क्रय केंद्रों में धान तोल का निरीक्षण उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया,

जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता कृषि मंडी समिति में चल रहे खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर धान फसल तोल सही तरीके से किए जाने को लेकर सितारगंज उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवाठा के द्वारा क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया,

वही इस दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा मंडी समिति नानकमत्ता के क्षेत्र अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटों का सत्यापन जांच हेतु बांट माप निरीक्षक सितारगंज को पत्र लिखने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया, किसानों के धान फसल की तोल मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए है, इस दौरान के सी आर्या वरिष्ठ विपणन अधिकारी नानकमत्ता, सुधीर चौधरी विपणन अधिकारी क्रय केंद्र प्रभारी, कैलाश चंद विपणन निरीक्षक क्रय केंद्र प्रभारी, जय सिंह बोनाल सचिव मंडी समिति नानकमत्ता, लल्लन हुसैन मंडी निरीक्षक नानकमत्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *