Capital Market Stocks Fall: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) के शेयर भी कारोबार के दौरान 6.68% गिरकर 2,607.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए, हालांकि बाद में इसमें मामूली रिकवरी देखी गई,
मंगलवार को ब्रोकरेज फर्म और कैपिटल मार्केट (Capital Market) से जुड़े शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा गिरावट की मार BSE लिमिटे पर पड़ी है. BSE लिमिटेड के शेयर कारोबार के दौरान 9 फीसदी से ज्यादा गिर गए, एक समय शेयर का भाव गिरकर 2,395 रुपये पर पहुंच गए,
दरअसल, यह गिरावट सेबी द्वारा अमेरिका स्थित ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट पर बाजार में हेरफेर के आरोप में बैन लगाने के बाद नियामक सख्ती की चिंताओं के कारण हुई. इस नियामक कार्रवाई ने ट्रेडिंग वॉल्यूम (Trading Volume) में कमी की आशंका को बढ़ा दिया है, जिससे एक्सचेंजों और संबंधित कंपनियों की रेवेन्यू संभावनाओं पर असर पड़ा,