खटीमा सिविल कोर्ट में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई।

खटीमा सिविल कोर्ट में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई।

खटीमा- लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा लायन रमनदीप सिंह सेठी की अध्यक्षता में तथा अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सहयोग से सिविल कोर्ट खटीमा के परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की शुरुआत की गई तथा सिविल कोर्ट परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित न्यायाधीशों एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को शाॅल ओढ़ाकर, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्लब के कार्यों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे, परिवार न्यायालय न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सिविल जज दुर्गा शर्मा, सिविल जज भारती मंगलानी, अपर सिविल जज अमित भट्ट, अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, सचिव हरजीत सिंह, लायन प्रवीण उपाध्याय, जितेंद्र बत्रा, संजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल, हरप्रीत गंभीर, दीवानी चंद, जगदीश शर्मा, राहुल कंसल, प्रवीण मित्तल तथा सुधीर बत्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *