खटीमा पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी का भव्य स्वागत
खटीमा – उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी का खटीमा आगमन पर क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खटीमा पहुंचते ही नामधारी ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने नगर भ्रमण किया, जहां व्यापारियों और किसानों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
