विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक : सांसद अजय भट्ट

विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक : सांसद अजय भट्ट

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विजयदशमी पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में सांसद भट्ट ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

सांसद भट्ट ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *